फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: तीन दिन में कुत्ते ने 50 लोगों को काटा

विज्ञापन
डीसी कैंप ऑफिस में दी ​शिकायत को दिखाते पार्षद व अन्य लोग। स्वयं
विज्ञापन
कैथल। शहर के तलाई बाजार और पुंज मोहल्ले में एक पागल कुत्ते का आतंक बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से घूम रहा यह कुत्ता बच्चों और राहगीरों पर हमला कर रहा है। वार्ड 28 के पार्षद मोहन लाल शर्मा का दावा है कि कुत्ता अब तक बच्चों सहित 50 से अधिक लोगों को काट चुका है, लेकिन इसके बावजूद उसे पकड़ने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कुत्ता अब भी इलाके में खुलेआम घूम रहा है। बाजार और मोहल्ले में लोगों को घरों से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। मामले को लेकर पार्षद मोहन लाल शर्मा, जगन्नाथ, जयकृष्ण, अमित सहित वार्ड 28 के निवासी डीसी कैंप कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त के नाम शिकायत सौंपी।
उस समय डीसी अपराजिता कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। लोगों ने शिकायत में प्रभावित बच्चों और अन्य व्यक्तियों के नाम भी दिए हैं। पार्षद के अनुसार, हर्षित, सोनू, काकू और शुभम सहित कई बच्चों को कुत्ता काट चुका है।
विज्ञापन

जेई बोले-कुत्ता पकड़ने के लिए संसाधन नहीं : लिखित शिकायत के बाद समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन हुआ नहीं। पार्षद मोहन लाल शर्मा ने जेई संदीप धीमान से संपर्क किया तो उन्होंने कुत्ते को पकड़ने के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं होने की बात कही। लोगों ने नगर परिषद की सैनिटेशन शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं मिला।
लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर परिषद के पास कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। पहले दिया गया ठेका भी फर्जीवाड़े के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद नया ठेका नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
पार्षद मोहन लाल शर्मा ने बताया कि कुछ महीने पहले पुंज मोहल्ले में एक युवक कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा था। उसने अपने पिता को भी काट लिया था। इसके बाद पिता को एहतियात के तौर पर टीके लगवाने पड़े थे।
पार्षद के अनुसार, वह युवक भी अभी घर से गायब है। उनका कहना है कि लगातार ऐसी घटनाएं सामने आने के बावजूद प्रशासन आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कुछ समय पहले चंदाना गेट के पास सांड की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है।

डीसी कैंप ऑफिस में दी शिकायत को दिखाते पार्षद व अन्य लोग। स्वयं

डीसी कैंप ऑफिस में दी शिकायत को दिखाते पार्षद व अन्य लोग। स्वयं

डीसी कैंप ऑफिस में दी शिकायत को दिखाते पार्षद व अन्य लोग। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें