फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के साथ हुई अध्यापकों की बैठक।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रधान रामफल दयोहरा की अगुवाई में जिला शिक्षा अधिकारी/जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार से मिला और लम्बित मांगों के संबंध में चर्चा की ।
विज्ञापन

जिला सचिव अमरनाथ किठानिया ने मीटिंग का एजेंडा प्रस्तुत करते हुए बताया कि मुख्य मांगो में सभी वर्गों के अध्यापकों के एसीपी, एलटीसी,मेडिकल प्रतिपूर्ति बिलों व सभी स्कूलों के बकाया बिजली बिलों के निपटान करते हुए बजट जारी करने,कार्यालय द्वारा जारी सभी पत्रों को लागू करने आदि मामलों पर विस्तार से बात हुई और अधिकारी ने कार्यालय की तरफ से अध्यापकों को किसी भी तरह की दिक्कत न आने देने का संगठन को आश्वासन दिया। इस मौके पर राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य,जसविंद्र, बीर सिंह व सतीश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें