फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अटल पार्क समेत विभिन्न स्थानों पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
पौधरोपण करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
सीवन। सेवा संकल्प अभियान के तहत सीवन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अटल पार्क समेत शहर की विभिन्न गलियों में सफाई की गई और कई स्थानों पर पौधे लगाए। अभियान के दौरान लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया। अभियान में गोसेवा आयोग के सदस्य सतीश मुंजाल, भाजपा नेता सुभाष भगत और नरेश मिड्ढा ने भाग लिया। उन्होंने सफाई कार्य में सहयोग करने के साथ पौधरोपण भी किया। सतीश मुंजाल ने कहा कि स्वच्छता और पौधरोपण ऐसे कार्य हैं, जिनमें हर नागरिक अपनी भूमिका निभा सकता है। पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। सफाई निरीक्षक रीमा रानी ने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और सार्वजनिक स्थलों को गंदा न करने की अपील की। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार, मोटीवेटर भतेरी देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

पौधरोपण करते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें