फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बाइक घर थी फिर भी कट गया 13,500 का चालान, एसडीएम साहब जांच कराएं

Tue, 15 Sep 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
समाधान ​शिविर में समस्या सुनते हुए एसडीएम संजय कुमार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साहब, बाइक घर पर खड़ी थी फिर भी 13,500 रुपये का ऑनलाइन चालान हो गया। इसकी जांच कराई जाएं। यह शिकायत लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में पहुंची। एसडीएम संजय कुमार के समक्ष गांव बलबेहड़ा निवासी सुखबीर ने बताया कि उनकी बाइक के प्लेट नंबर का किसी अज्ञात व्यक्ति ने दूसरी बाइक पर इस्तेमाल कर 13,500 रुपये का चालान करवा दिया।
उन्होंने मामले की जांच करवाकर गलत चालान से राहत दिलाने की मांग की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए शिकायत पुलिस विभाग को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान शिविर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में नाम शामिल नहीं होने, गली में सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव, फर्जी नंबर प्लेट के कारण गलत चालान और खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने में देरी से संबंधित शिकायतें पहुंचीं। एसडीएम संजय कुमार ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में सीटीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीएसपी रमेश चंद्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कच्चे मकान में रह रहा मजदूर परिवार
गांव रामगढ़ पांडवा निवासी सोनिया ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में नाम शामिल नहीं होने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह मजदूर परिवार से हैं और उनका मकान कच्चा व खस्ताहाल है। योजना के तहत सर्वे होने के बावजूद सूची में नाम शामिल नहीं किया गया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
-
गली में ओवरफ्लो से भर रहता है पानी
आरके पुरम कॉलोनी निवासी चंदन जांगड़ा ने गली में लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो और जलभराव की समस्या रखी। उन्होंने बताया कि गली में पानी भरे रहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके की स्थिति की जांच कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
शुल्क जमा करने के बाद भी नहीं बढ़ा लोड
गांव बदराना निवासी सतीश कुमार ने खेत के ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने में देरी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि जून 2023 में निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद अब तक कनेक्शन का लोड नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें