फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुहला-चीका में बनेगा अड्डा, मिल सकती हैं 40 से ज्यादा बसें

Fri, 26 Dec 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
Iसोनू थुआI
विज्ञापन



नव वर्ष 2026 में रेलवे व रोडवेज के यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। गुहला चीका नया बस अड्डा के भवन का निर्माण कार्य जारी है। अभी तक भवन का 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। जून- जुलाई तक यहां से बसें चलने की उम्मीद है। बस अड्डा पर यात्रियों को कैंटीन, रुकने के लिए चालक परिचालकों को विश्राम कक्ष व यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध होगी। पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था रहेगी। गुहला चीका पंजाब से सटा हुआ क्षेत्र है। छह एकड़ जमीन पर बस अड्डा बनेगा। बस अड्डा पर पार्किंग की सुविधा मिलेगी। रोडवेज विभाग ने सवा नौ करोड़ रुपये लोकनिर्माण विभाग में जमा कराए हुए हैं। रेलवे की बात करें तो कैथल से कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर 60 किलोमीटर तक दीवार निकाली जाएगी। इससे न सिर्फ बेसहारा पशुओं के ट्रैक पर आने पर रोक लगेगी, बल्कि लोगों की जान भी सुरक्षित रहेगी।
II

II

II
पहली बार कैथल को एसी बसें मिली
II
रोडवेज टीएम विपुल कुमार ने बताया कि पहली बार कैथल में एसी बसें मिली है। बसें अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं। प्रत्येक सीट पर चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा दी गई है। सभी बसें आइसर कंपनी की हैं, जो यात्रियों को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगी। रोडवेज हर रूट पर बसें चलाने का प्रयास कर रहा है। कई भी यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जा रही है। रोडवेज डिपो कैथल से मौजूदा समय में 172 बसें रोडवेज व 23 बसें किलोमीटर स्कीम की शामिल है। पांच बसें प्रशिक्षण स्कूल के लिए चल रही है। जबकि एक बस चेकिंग में लगाई हुई है। 189 बसें रूट पर दौड़ रही है। 15 से 16 लाख रुपये की रोजाना डिपो को आमदनी होती है।II
विज्ञापन


II
रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने बताया कि IIग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 से 12 जगह पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। महिलाओं के लिए जिले से 22 बसों का संचालन हो रहा है। रात्रि ठहराव 86 बसें कर रही है। शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र से 40 बसें रोजाना लेकर आती है। यात्रियों को सफर में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। II

II
बॉक्स- II
स्टेशन मास्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि खाटू श्याम के लिए दो नई ट्रेनों का संचालन होगा। यह ट्रेन 29 दिसंबर से दो जनवरी तक चलेगी। IIयात्रियों की मांग अनुसार कैथल से ये ट्रेन चल रही है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। II
विज्ञापन


II

2025 में रही उपलब्धि
- कैथल डिपो में बीएस छह तकनीक की 30 के करीब नई बसें आई
- 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर रोडवेज की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया

- एक लाख 50 हजार से अधिक लोगों को हैप्पी कार्ड बने
- स्टॉपिजों पर बैठने के लिए बस शैल्टर बनाए गए
- पूंडरी का बस अड्डा का सौंदर्यकरण किया गया
- IIहिसार के रायपुर से अंब अदौरा तक नई रेलगाड़ी चली II
- उदयपुर सिटी चंडीगढ़ एक्सप्रेस रेलगाड़ी का भी नया संचालन हुआ है
- IIकैथल रेलवे स्टेशन पर नए शौचालय बनाए गए। II

II

II
कैथल डिपो को 2026 में 40 से अधिक बसें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। कर्मचारी भी मिल सकते है। बता दें कि 1993 के बाद रोडवेज की वर्कशॉप में कोई स्थाई भर्ती नहीं हुई है। चालक व परिचालक की कमी डिपो में है। नए चालक व परिचालकों की भर्ती होने की काफी उम्मीद है। सिटी बस सेवा शहर में नहीं है। इसके लिए स्पेशल मिनी बसें आ सकती है।
II
- I
II

II

II

II

II
II
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें