फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 20 करोड़ रुपये से बनेगा 100 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल

Wed, 11 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर के पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में जल्द ही 100 बेड का आधुनिक जच्चा-बच्चा अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से करीब 20 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के शुरू होने से शहर और आसपास के

क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

नए अस्पताल के लिए पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में स्थित वेयरहाउस की पुरानी इमारत को गिराया जाएगा। यह करीब 15 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त वार्ड, जांच कक्ष और प्रसूति सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


अस्पताल बनने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उन्हें अपने शहर में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी। जच्चा-बच्चा अस्पताल में नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए विशेष वार्ड, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सुरक्षित डिलीवरी और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय, डिप्टी सिविल सर्जन कार्यालय, सिविल सर्जन का आवास और डिप्टी सिविल सर्जन का आवास भी बनाया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी सुचारु रूप से हो सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को काफी मजबूती मिलेगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विकास धवन ने बताया कि पुराने नागरिक अस्पताल परिसर में जच्चा-बच्चा अस्पताल के निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल भवन का नक्शा भी तैयार कर लिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 100 बेड का जच्चा-बच्चा अस्पताल बनने से जिले के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा, खासकर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर व सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें