शिविर में जांच कराते ग्रामीण। विज्ञप्ति
कैथल। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से सोमवार को फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट कलायत विधानसभा क्षेत्र के गांव तारागढ़ में पहुंची, जहां 75 ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। जबकि 20 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात डॉ. बलिंद्र ने बताया कि शिविर के दौरान ग्रामीणों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की गई और उन्हें विभिन्न बीमारियों से बचाव व उपचार संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। कैथल कार्यालय प्रभारी रविंद्र धीमान ने बताया कि संसदीय क्षेत्र में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट नियमित रूप से सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इनके माध्यम से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
शिविर में जांच कराते ग्रामीण। विज्ञप्ति