फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर जमकर बरसे बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुकदमे से हम घबराने वाले नहीं : तेजस्वी
विज्ञापन

केंद्र पर जमकर बरसे तेजस्वी यादव
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नई अनाज मंडी में आयोजित इनसो के स्थापना दिवस समारोह में बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को पलटू राम कहकर तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में न केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी असुरक्षित हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात जुमला साबित हुई और बोली लगाई गई कि 60 हजार करोड़, 80 हजार करोड़ दूं या सवा लाख करोड़ दूं। ताऊ देवी लाल के आशीर्वाद से उनके पिता सीएम बने थे। देश में किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनकी ससुराल, ससुराल वालों के रिश्तेदारों तक पर केस दर्ज किया जा रहा है। लेकिन वे घबराने वाले नहीं हैं। भाजपा कह रही है कि युवा पकौड़े बेचे, यदि पूरा देश पकौड़े बेचने लग जाए तो खाएगा कौन? पड़ोसी देशों से हमारे संबंध खराब हैं। हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला था। वे हरियाणा में आते रहेंगे। अभी 40-50 साल तक और राजनीति करनी है। अब कमान युवाओं के हाथ में हैं तो पूरे देश से समाजवादी परिवार को एकजुट करके भाजपा को उखाड़ फेंकना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें