फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण, केस दर्ज
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद की जमीन पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य किए जाने पर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर परिषद के ईओ विक्रम सिंह ने कहा कि नगर परिषद की पट्टी चौधरी खनौरी बाइपास के नजदीक जमीन है। इस जमीन पर खल भंडार के मालिक राधेश्याम मलिकपूरिया ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ है। विभाग की जमीन पर 100 मीटर के दायरे में निर्माण करना, बिना अनुमति के कृषि योग्य भूमि को प्रयोग में लाना अवैध है। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर परिषद ने मौके का दौरा किया। इसके बाद शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई। इसी प्रकार से इसी प्रकार दूसरे मामले में चंदाना रोड कैथल की बिमला देवी के खिलाफ भी यही आरोप लगाए हैं कि पट्टी चौधरी के नजदीक नगर परिषद की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किया गया है। एसआइ रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें