फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगी लालबती, जाम से मिल गई मुक्ति, लेकिन हादसे बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में लगी लालबत्ती, जाम से मिल गई मुक्ति, लेकिन हादसे बढ़े
पांच साल के मासूम बच्चे की जा चुकी है जान
आखिर लालबत्ती से क्या लाभ मिला...बत्ती लगाने के बावजूद नहीं होती नियमों की पालना, शहर के लोगों की मांग
लाल बत्ती के पहले सफेद पट्टी सहित जिगजैग ब्रेकर लगाए जाएं
फोटो नंबर-15 से 18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहरवासियों की सबसे व्यस्त चौक पिहोवा चौक पर लालबत्ती लगाने की मांग कई वर्षों के बाद पूरी हुई थी। इस लालबत्ती के लगने के बाद लोगों को जाम से तो कुछ राहत मिली है। लेकिन चौक के चारों ओर सफेद पट्टी या साइड के लिए पट्टियां ना होने के कारण अब हादसे होने लगे हैं। शुक्रवार को ही करनाल बाईपास पर स्थित छोटू राम चौक पर बत्ती के चक्कर में आगे निकलने की होड़ में पांच वर्षीय बच्चे का काल बन गई। इस पर न तो परिषद कोई ध्यान दे रहा है और न ही ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी।
चौक पर केवल एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी रहता है तैनात:-
शहर में दो अलग अलग चौक पिहोवा चौक व छोटू राम चौक पर लाल बत्ती लगाई गई है। लाल बत्ती के लगने के बाद चार चार ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी चाहिए। लेकिन इन दोनों ही चौकों पर केवल एक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा अन्य कर्मचारी होम गार्ड हैं।
विज्ञापन


सफेद पट्टी की अनुपालना, जिगजैग ब्रेकर भी नहीं:-

लाल बत्ती के नियमों के तहत चारों ओर लगाई गई सफेद पट्टियां भी मंदी पड़ चुकी हैं। इसके साथ ही यहां पर लाल बत्ती के समय वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन न कर सफेद पट्टी को आराम से क्रास कर देते हैं। लेकिन पुलिस कर्मी उन्हेें जरा सा भी रोकने प्रयास नहीं करते है।

नियमों का नहीं करवा रहे ध्यान
शहरवासी सुमित कुमार ने कहा कि प्रशासन द्वारा लाल बत्ती को लगवा दी गई। लेकिन इसके तहत नियमों का पालन करवाने की कड़ी सफेद पट़्टी और जिगजैग ब्रेकर को नहीं लगवाया है। जिससे यहां पर लोग सरेआम यातायात नियमों को तोड़ते ही साथ इनकी जल्दी दुघर्टना का कारण बनती है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि लाल बत्ती के नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के समय समय पर चालान करती रहती है। कोई यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाए उन्हेें यह बर्दाश्त नहीं। उसका चालान कर कड़ी कार्रवाई भी की जाती है। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की कमी पर उन्होंने कहा कि इस पर विभाग के आला अधिकारी कर्मचारियों की डयूटी लगाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें