अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव रोहेड़ा के वार्ड नंबर 15 में प्रिय दर्शनी आवास योजना के तहत शुरू किए गए मकान की दो किस्तों के बाद शेष राशि न आने से खफा परिजनों ने सरकार व प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया। ग्रामीण रामपाल, जयपाल, रामनिवास, बलिंद्र ने कहा कि सरकार द्वारा प्रिय दर्शनी आवास योजना के तहत उनके मकान तो शुरू कर दिए गए लेकिन दो किस्त के बाद शेष राशि आज तक नही भेजी गई। जिससे उनके मकान पिछले कई वर्षों से अधूरे पड़े है। उन्होंने बताया कि वह इस बारे कई बार संबंधित विभाग के चक्कर काट चुके है लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही। पूरी सर्दी के मौसम में उन्होंने इस अधूरे पड़े मकान में ही अपना जीवन व्यतीत किया। गांव की सरपंच मनीत देवी ने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गई इस योजना के तहत गांव में कई लोगों की दो किस्तों के बाद राशि जारी नहीं की गई। जिससे इनके मकान अधूरे पड़े हैं। उन्होंने इस बारे में कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया है।
प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत किस्तों की शेष राशि न मिलने से रोष
फोटो नंबर-31