फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भावांतर योजना के तहत रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन

कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा सब्जी उत्पादक किसानों को जोखिम मुक्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई भावांतर भरपाई योजना के तहत प्याज व टमाटर की फसलों के पंजीकरण की अंतिम तिथि को गत 15 फरवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी 2018 कर दिया गया है। जिला के सभी सब्जी उत्पादक किसान आगामी 28 फरवरी तक अपनी फसलों का पंजीकरण करवा कर इस योजना का पूरा लाभ उठाएं। सब्जी उत्पादक का नि:शुल्क पंजीकरण किया जाएगा, लेकिन पंजीकरण केवल निर्धारित अवधि के दौरान ही किया जाएगा। यह योजना प्याज, टमाटर, आलू व फूलगोभी के सब्जी काश्तकारों को जोखिम मुक्त करने के लिए क्रियांवित की जा रही है, जिसके तहत अगर किसान की फसल तय न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम दाम पर बिकती है तो उसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। इस योजना में टमाटर व आलू के लिए 400 रुपये प्रति क्विंटल, प्याज और फूल गोभी के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल संरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें