अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढक़र भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नगरपालिका चेयरमैन गुड्डी राणा ने शिरकत की। बच्चों ने हरियाणावीं, पंजाबी, राजस्थानीश गीतों पर नृत्य किया और दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नाटक दिखाकर समाज में फैली बुराई से अवगत करवाया। स्कूल प्रबंधक जयपाल शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पाठ्यक्रम का एक अभिन्न अंग है, ओर शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। मुख्यातिथि ने कहा कि इस तह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा में निखार आता है। जिससे उन्हें मंच पर खुलकर बोलने का अवसर मिलता है। स्कूल प्रधानाचार्र्य संजीव शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यातिथि व अभिभावकों का आभार जताया। इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
हरियाणावीं, पंजाबी, राजस्थानी गीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां
फोटो नंबर-31