फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

:0 से कम लिंगानुपात वाले गांवों पर फोक्स करें अधिकारी-डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
700 से कम लिंगानुपात वाले गांवों पर फोकस करें अधिकारी : डीसी
विज्ञापन

डीसी ने बैठक में की सरकार की योजनाओं की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 700 से कम लिंगानुपात वाले गांवों में फोकस करें। ताकि लिंगानुपात में और सुधार किया जा सके। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग की जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए बैठक का भी आयोजन करवाएं। जिला में एमटीपी अधिनियम के तहत दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। डीसी ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि हर विद्यालय के सामने सड़क पर जेब्रा क्रॉसिंग लगाई जाए तथा शुगर मिल में आने वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जाएं।
उन्होंने सभी उपमंडलाधीशों को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शहर में रेड लाइट की आवश्यकता वाले दो चौकों की पहचान करने को कहा, ताकि जिला प्रशासन द्वारा नगर परिषद के पास उपलब्ध दो रेड लाइट्स अन्य दो चौकों पर लगवाई जा सकें।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा 12 उच्चाधिकारियों को विद्यार्थियों से संवाद करने के लिए नियुक्त किया गया है जो आगामी वीरवार को संबंधित विद्यालयों में पहुुंचकर विद्यार्थियों से अपने अनुभव सांझा करें। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा किसानों के कल्याण हेतु क्रियान्वित की जा रही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सोयल हेल्थ कार्ड योजना की समीक्षा की तथा सोयल हेल्थ कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला में 60 हजार सोयल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, ताकि किसान जरूरत अनुसार अपनी फसलों में रासायनिक खादों का प्रयोग करके अच्छी पैदावार ले सकें। डीसी ने अप्रेंटिस योजना के तहत विभाग को पंजीकृत न करवाने वाले अधिकारी 16 जनवरी तक अपने विभाग को पंजीकृत करवाएं। इसके बाद 20 जनवरी तक आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा तथा 25 जनवरी तक अप्रेंटिस पर रखने की प्रक्रिया को मेरिट के आधार पर पूर्ण करके 29 जनवरी तक अप्रेंटिस को ज्वाइन करवाना है।
विज्ञापन

एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सडक़ों पर सफेद पट्टी तथा स्कूलों के सामने जैब्रा क्रोसिंग अंकित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर, सुरेंद्र पाल, जगदीप सिंह, नगराधीश सुशील कुमार, पुलिस उपाधीक्षक तरूण सैनी, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी रोबिन केशव सहित अन्य विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें