फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घटनाओं पर विरोध जताया
विज्ञापन

दरिंदगी के विरोध में जलाया पुतला
कैथल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, एसएफआई, डीवाईएफआई, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन व सीटू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बच्चियों व महिलाओं के साथ बढ़ रही दुष्कर्म व हत्याओं की बढ़ती घटनाओं के विरोध में दरिंदगी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ता हनुमान वाटिका में इकट्ठे हुए और सभा का आयोजन किया। दो सदस्यीय अध्यक्ष मंडल जसबीर सिंह व शर्मिला पीलखन ने अध्यक्षता की। मंच का संचालन जरनैल सिंह ने किया। सर्वप्रथम 10वीं क्लास की छात्रा की मौत पर दुख प्रकट किया गया और दोषियों को कठोर सजा दिये जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। एसकेएस के सचिव जरनैल सिंह ने कहा कि झांसा गांव की बेटी का शव बुढ़ा खेडा जींद में नहर के पास मिला। इस शव की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में जो खुलासा किया गया है कि वह सब सभ्य समाज में बड़ा कलंक है। कृष्णा आंचल एडवोकेट व कोषाध्यक्ष जनवादी महिला समिति ने कहा कि निर्भया कांड के बाद भी हरियाणा व देश में निर्भया जैसी घटनाएं के कारण समाज को शर्मसार होना पड़ रहा है। डीवीईएफआई नेता कुलदीप सिंह व एसएफआई की नेता कुमारी सौम्या, किसान नेता महेंद्र सिंह, शिवचरण, शुकंतला, बिजली युनियन नेता सुरेश कुमार, ओमपाल भाल, अशोक वर्मा, शिवदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें