फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के दबाव से जीएसटी काउंसिल ने दैनिक उपभोग की वस्तुओं का स्लैब बदला: सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के दबाव से जीएसटी काउंसिल ने दैनिक उपभोग की वस्तुओं का स्लैब बदला: सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। किसान भवन में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दरम्यान सुरजेवाला ने जीएसटी काउंसिल की ओर से सैकड़ों वस्तुओं पर राहत देने के मामले को कांग्रेस का दबाव करार दिया। कहा कि कांग्रेस पार्टी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बनाए गए लगातार दबाव के आगे मोदी सरकार व जीएसटी काउंसिल को झुकना पड़ा और मोदी सरकार दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं पर टैक्स 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत करने पर मजबूर हुई।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही लघु मध्यम एवं कुटीर उधोग, कारोबारियों एवं छोटे व्यापारियों की ओर से लगातार मांगे उठा रही है जो इस प्रकार हैं कि जीएसटी में टैक्स की अनेकों दरें सुनिश्चित करना मोदी सरकार की सबसे बड़ी भूल साबित हुई। सुरजेवाला ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र पर टैक्स लगाया गया हो। ट्रैक्टर एव अन्य सभी उपकरणों पर 12 प्रतिशत का जीएसटी टैक्स लगाया गया जबकि टायर, ट्यूब और ट्रांसमिशन पार्ट्स पर 18 प्रतिशत का जीएसटी टैक्स लगाया गया। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, राजेश जागलान, बहादुर सैनी, रणबीर सरपंच, मोहन शर्मा क्योड़क, दीक्षित गर्ग, सुरेन्द्र रांझा, मुकेश बेरवाल, दरबारा नैन, पार्षद शमशेर फौजी, जोगिन्द्र सैनी, पार्षद बिल्लू सैनी, जाट धर्मशाला प्रधान शमशेर कुंडू, सोनू सेठ, बख्खा सिंह, जयपाल शर्मा, राजेन्द्र ढुल सरपंच, अनिल गुर्जर, इन्द्र सरपंच, ओमप्रकाश सैन, हरीश मुखीजा, रघुबीर रंगा, जरनैल मालखेड़ी, प्रमोद शर्मा, दलेल, इन्द्र नौच, कुलदीप धारीवाल, प्रेमी श्रवण, रणधीर शर्मा, गुरदेव खुराना, ओमप्रकाश खरटा, कुलदीप छौत, विनोद वाल्मीकि, मेजर सैन, एडवोकेट प्रदीप हरित, धर्मपाल ठेकेदार व राजेन्द्र शर्मा बलवंती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें