आर्थिक आधार पर आरक्षण रथयात्रा का फरल में स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जम्मू से लेकर कन्या कुमारी तक निकाली जा रही आर्थिक आधार पर आरक्षण रथयात्रा के रविवार को गांव फरल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच धर्मपाल राणा ने की। यात्रा का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आज जातिगत आरक्षण कैंसर से भी खतरनाक बीमारी है। राजनीतिक पार्टियों के लोग वोट की राजनीति के लिए वर्तमान में होने वाले नुकसान को नहीं देख पा रहे हैं। आज गरीब हर वर्ग में है और 75 प्रतिशत लोग इससे दुखी है। संविधान में 10 वर्ष के लिए दिया गया आरक्षण आज बढ़ते-बढ़ते 70 वर्ष पूरे कर चुका है। आरक्षित वर्गों के लोग जो सबल हो गये है, उन्हें आरक्षण की क्या जरूरत है। ऐसी व्यवस्था राष्ट्र और मानव हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी यह यात्रा 9 अगस्त से जम्मू से शुरू हुई है जो विभिन्न राज्यों से होते हुए 18 नवंबर को राजघाट नई दिल्ली पहुंचेगी। 19 नवंबर को राष्ट्रीय क्षत्रिय समागम तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में होगा। गांव में पहुंचने पर रथयात्रा को महाराणा प्रताप चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मोटर-साइकिल के काफिलों के साथ लाया गया। कुलदीप राणा ने मेहमानों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन विक्की राणा ने किया गया। इस मौके पर बजेंद्र सिंह राणा, रणदीप राणा, रणदीप आर्य, अशोक चौहान, नरेंद्र राणा, प्रदीप राणा, अजय आर्य, यात्रा में साथ चल रहे अनूप सिंह राणा मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष, जगदीश सरपंच व हर्षवर्धन चौहान भी मौजूद रहे।
राजौंद भी पहुंची यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। देश भर में अर्थिक आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर गत नौ अगस्त को जम्मू से शुरू हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा रविवार को राजौंद में पहुंची। नगर में पहुंचने पर सबसे पहले महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद नगर के गोगा माड़ी में लोगों ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सभा को सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट व सभा के उपाध्यक्ष ए पी सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष वर्धन चौहान, प्रमोद राणा, पवन जैलदार ने संबोधित किया। इस दौरान सतविंद्र उर्फ काका राणा, रमेश राणा, महीपाल राणा, कुलविंद्र राणा, महेंद्र सिंह तंवर, धर्मपाल, प्रदीप राणा, प्रमोद राणा, पवन राणा, जितेंद्र राणा, फूल सिंह राणा, जगदीश, रविंद्र राणा, राम सिंह राणा, जोगेंद्र, जबर राणा, बलविंद्र नम्बरदार, डा. श्याम, शक्ति राणा, कवरपाल राणा, नरेश राणा, प्रशांत राणा, कुशलपाल राणा भी मौजूद रहे।
जातिगत आरक्षण कैंसर से ज्यादा खतरनाक : महेंद्र तंवर
फोटो नंबर- 12
फोटो संख्या-18