सर्विस बुक को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में इंटरनेट की स्पीड बनी बाधा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। परिवहन विभाग के आदेशानुसार प्रदेश में सभी जिलों के डिपो में सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन करने के प्रक्रिया में इंटरनेट की स्पीड दुविधा बनी हुई है। इंटरनेट की स्पीड कम होने के कारण कर्मचारियों के सर्विस के रिकॉर्ड को विभाग की साइट पर डालने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटरों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि विभाग के आदेशानुसार जब तक कर्मचारियों की सर्विस बुक को ऑनलाइन नहीं किया जाता तब तक विभाग की ओर से उन्हें वेतन भी मुहैया नहीं करवाया जाता।
आठ सौ कर्मचारियों में से 10 दिनों में हुआ 200 को डाटा सेवा : इंटरनेट की स्पीड और दूसरा विभाग की वेबसाइट का सर्वर डाउन। दोनों ही समस्याओं के कारण परिवहन विभाग में कर्मचारियों सर्विस बुक की ऑनलाइन करने की प्रक्रिया कीड़ी की चाल पर चल रही है। कैथल डिपो में करीब 800 कर्मचारियों में से अब तक केवल 200 कर्मचारियों का डाटा ही सेवा हुआ है। जिस कारण काफी कठिनाई हो रही है।
देर रात तक करना पड़ता है कार्य : विभाग के कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि विभाग की वेबसाइट का सर्वर डाऊन होने के कारण दिन के समय कर्मचारियों की सर्विस बुक के डाटा ऑनलाइन सेव नहीं हो पाता है। जिस कारण उन्हें देर रात तक विभाग की साइट के सर्वर को ठीक होने का इंतजार करना पड़ता है।
ये डाटा करना है ऑनलाइन : परिवहन विभाग की पॉलिसी के तहत सर्विस बुक में अवकाश, कार्यदिवस में उपस्थिति व अनुपस्थिति, एसीपी, वेतन वृद्धि, पदोन्नती सहित अन्य बिंदुओं को ऑनलाइन किया जाना है।
वेतन न मिलने से कर्मचारियों को परेशानी : हरियाणा राज्य रोडवेज कर्मचारी वर्कर्स यूनियन के उप प्रधान पहल सिह तंवर ने कहा कि सर्विस बुक की ऑनलाइन करने की प्रक्रिया में विभाग की वेबसाइट का सर्वर डाउन होने के कारण इसमें देरी हो रही है। विभाग के आदेशानुसार जब पूरे जिले के कर्मचारियों को सर्विस बुक का डाटा सेव नहीं हो जाता तब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा। वेतन में हो रही देरी के कारण कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ी है। सरकार इसका जल्द समाधान करें।
प्रदेश में एक साथ डाटा सेव हो रहा इसलिए समस्या : सर्विस बुक के डाटा को परिवहन विभाग की वेबसाइट सेव करने की प्रक्रिया में आ रही सर्वर डाउन की समस्या पूरे प्रदेश में एक साथ डाटा वेबसाइट पर सेव होने के कारण आ रही है। जैसे ही डाटा सेव होता चला जाएगा तो सर्वर की समस्या का भी समाधान हो जाएगा।
रामकुमार, जीएम, रोडवेज, कैथल डिपो