शोभायात्रा के साथ भंडारा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। बर्फानी सेवा मंडल द्वारा चंदनबाड़ी के लिए शनिवार को भंडारा सामग्री का एक जत्था रवाना हुआ। समिति के प्रधान सुमन लाल सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया। इस दौरान समिति ने शहर में बाबा भोले नाथ की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों व बाबा के भक्तजनों द्वारा स्वागत के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के चीफ पेट्रन सुरेन्द्र गर्ग बिट्टू, राकेश शर्मा, रितेश शर्मा, राज सैनी, मोहित, रोहित, विजय, पवन अशोक, सुंदर लाल, राजू वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
दुर्गा स्वीट्स ने किया भव्य स्वागत
भंडारा रवाना होने से पहले दुर्गा स्वीट्स संचालकों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जहां पर श्रद्धालुओं ने मिठाई, पकौड़े, ब्रेड, समोसे, मीठे शीतल पेय आनंद लिया। इस अवसर पर सुभाष सैनी, सुभाष धवन, लीला राम सैनी, बाबू राम सैनी, शशि सैनी, दीपक सैनी, राजिन्द्र सैनी आदि मौजूद रहे।