फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने 116 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उदघाटन व शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
116 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में दो दिवसीय कैथल प्रवास के प्रथम दिन 116 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने लोक निर्माण विश्राम गृह परिसर में लगभग साढ़े 25 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। उन्होंने साढ़े 91 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से पूर्ण होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन


जहां से संगठन का फैसला होगा, वहीं से लड़ूंगा चुनाव : सीएम
लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत में एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि जहां से संगठन का फैसला होगा, वे वहीं से चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश सरकार किसानों हितों के प्रति हमेशा से संवेदनशील रही है। प्रदेश सरकार ने मुआवजे के तौर पर किसानों को 2400 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। इस राशि में पिछली सरकार की 268 करोड़ 74 लाख रुपये की मुआवजा राशि भी शामिल है। कांग्रेस शासन काल के दौरान किसानों को इस मुआवजा राशि का वितरण नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें