एसवाईएल का पानी हरियाणा का हक : माजरा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो प्रदेश के किसानों की जीवन रेखा एसवाईएल के लिए अपना संघर्ष तब जारी रखेगी, जब तक प्रदेश को उसके हक का पानी नहीं मिल जाता। माजरा सोमवार को अपने निवास पर इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने कलायत हलके की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि 15 जून को कलायत के उपमंडल पर एसवाईएल का पानी लाने, बिगड़ती कानूनी व्यवस्था व बिजली-पानी की समस्या को लेकर होने वाले धरने व प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लें।