फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राइस मिल के बाहर ट्रक से 90 कट्टे धान चोरी

Wed, 27 Dec 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खरौदी रोड चीका स्थित एक राइस मिल के बाहर खड़े ट्रक से चोर 90 कट्टे धान चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चंदेनी चरखी दादरी निवासी जसबीर सिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 23 दिसंबर को वह अपने ट्रक में ओरैया उत्तरप्रदेश से धान के 1190 कट्टे खरौदी रोड चीका स्थित एक राइस मिल में आ रहा था। 24 दिसंबर को तीन बजकर 30 मिनट पर वह चीका पहुंच गया और फर्म के मुनीम को फोन किया कि आपका माल आया है।

इसके बाद उक्त फोन वाले ने कहा कि गाड़ी खड़ी कर दो, कल आपकी गाड़ी खाली करवा देंगे। इस पर उसने अपना ट्रक खरौदी रोड पर सडक़ के किनारे लगा दिया। रात के समय वह ट्रक में ही सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सोने के बाद अज्ञात आरोपियों ने उसके ट्रक के पीछे कोई अन्य वाहन लगाकर 90 कट्टे धान चोरी कर ली। जब उसने सुबह उठकर देखा तो पाया कि ट्रक से धान चोरी हो गया है। उसने आस-पास पूछताछ की, लेकिन चोरी हुए माल का पता नहीं चला। चोरी हुए धान की कीमत करीब 90 हजार रुपये है। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें