कैथल। स्नातक में दाखिले के आवेदन के लिए सोमवार को अंतिम दिन था। सोमवार को शाम पांच बजे तक जिले के पांच महाविद्यालयों में 4610 सीटों पर कुल 8811 आवेदन आए हैं। दाखिले के लिए कॉलेजों में पहली वरीयता सूची 12 जुलाई को लगाई जाएगी।
आरकेएसडी कॉलेज में जारी स्नातक प्रथम वर्ष की तीनों संकायों के विभिन्न 15 कोर्स की निर्धारित 2170 सीटों के लिए आवेदन की संख्या 5153 हो गई है। वहीं इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य आरती गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय के लिए सीटों से दोगुने आवेदन आए हैं। दाखिले के लिए छात्राओं को कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने बारिश के चलते ग्रेजुएशन के पेपर को स्थगित कर दिया है। 12 व 13 जुलाई को सुबह व शाम की शिफ्ट में होने वाले पेपर को स्थगित कर
दिया है। इसके लिए सभी कॉलेजों में पत्र भेज दिया है।
महाविद्यालय नाम
सीटें
आवेदन
आकेएसडी
2170
5153
इंदिरा गांधी
1020
2025
राजकीय महिला
कॉलेज चीका
460
545
डीएवी कॉलेज चीका
560
648
राजकीय महिला
कॉलेज कलायत
400
440
कुल
4610
8811