संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के जींद रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता धारक के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड सामने आया है। बैंक खाते से करीब आठ लाख 80 हजार रुपये ग्राहक की अनुमति बिना निकाल लिए गए। खाता धारक को इस धोखाधड़ी की जानकारी तब लगी, जब उसके पास खाते में ब्याज लगने का संदेश आया। बैंक प्रबंधक द्वारा खाता खंगालने पर खुलासा हुआ कि रकम विभिन्न खातों में भेजी गई है।
अब खाता धारक ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और खाते को सीज करा दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी करीब दो माह पहले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चार खाताधारकों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की घटना हुई थी। हालांकि तब बैंक ने खातों को सीज कर करीब दो दिन बाद राशि वापस कर दी थी।
लेन-देन का ब्योरा
तिथि
निकाली गई राशि माध्यम/उद्देश्य
29 जुलाई 2025
4,99,999
रुपये अमेज़न पे
29 जुलाई 2025
3,00,000 रुपये अमेज़न पे
02 अगस्त 2025
40,000 रुपये
अस्पताल बिल के नाम पर
02 अगस्त 2025
40,000 रुपये
अस्पताल बिल के नाम पर
कुल राशि : 8,79,999 रुपये (करीब 8.80 लाख रुपये)
एचडीएफसी बैंक, जींद रोड ब्रांच में मेरा खाता वर्ष 2019 से चल रहा है। खाते से लोन की किस्तें अदा करते हैं। हाल ही में लगातार खाते में बैलेंस कम होने के संदेश आने लगे। बैंक प्रबंधक ने जांच की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। -ईश्वर गुप्ता, मस्तगढ़ निवासी