फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिश्तेदार बता किसान से ठगे 12.40 लाख, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। फरल गांव के किसान से अज्ञात आरोपी ने खुद को विदेश में बैठा रिश्तेदार बताकर 12 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने भांजे का बेटा बनकर इंग्लैंड से कॉल की तथा रुपये भेजने का बहाना बनाया। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाने में दी शिकायत में गांव फरल निवासी गुरुचरण सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करने वाले किसान हैं। गत 8 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई।
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को इंग्लैंड से बोलने वाले भांजे के बेटे लवली की पहचान दी तथा कहा कि वह जल्द भारत आ रहा है। आरोपी ने खाते का नंबर मांगा तथा बताया कि उसे कुछ रुपये भारत भेजने हैं। कुछ देर बाद कहा कि 14 लाख 65 हजार रुपये खाते में भेज दिए हैं, जो अगले दिन आ जाएंगे। फिर दूसरे नंबर से कॉल आया कि एजेंट संपर्क करेगा, जितने रुपये मांगे उतने दे देना।

मां की बीमारी का बहाना बनाकर हड़पे रुपये

थोड़ी देर बाद आरोपी ने एजेंट बनकर कॉल की तथा 2 लाख 20 हजार रुपये मांगे, बहाना बनाया कि उसकी मां बीमार है तथा तुरंत रुपये चाहिए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर 12.40 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अगले दिन बैंक जाते ही पता चला कि खाते में कोई पैसा नहीं आया। तब गुरुचरण को साइबर फ्रॉड का एहसास हुआ।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बैंक में हुई ट्रांजेक्शन जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। -सुभ्रांशु, एसएचओ-साइबर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें