कैथल। आमजन को नशे से दूर करने के लिए जागरूक करत पुलिस कर्मी । प्रवक्ता
कैथल। पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर युवाओं व ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उससे दूर रहने की सीख दी। अभियान में एसआई कर्मबीर, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही किस्मत, एसपीओ राजपाल और एसपीओ प्रदीप कुमार शामिल रहे।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। यह व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर कर देता है। नशे की लत न केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद करती है बल्कि पूरे परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देना और जागरूक करना भी उसकी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पुलिस टीमें विद्यार्थियों और युवाओं को लगातार जागरूक कर रही हैं। नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को काउंसलिंग के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।