प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेते विद्यार्थी।
कैथल। जाट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वराज, सोनालिका, बेरी उद्योग तथा सिग्नेचर कंपनी की ओर से प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और कोपा ट्रेड के 260 छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें से 84 विद्यार्थियों का चयन अप्रेंटिस और ट्रेनी पदों के लिए किया गया। इलेक्ट्रिशियन के 20, फिटर के 24, वेल्डर के 27 तथा कोपा के 13 छात्र चयनित हुए। इससे पूर्व जाट आईटीआई के प्राचार्य कुलदीप गोपेरा तथा जाट हाई स्कूल सोसायटी के पदाधिकारियों ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत किया। संवाद