फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद गलियों में जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। बुधवार शाम को हुई तेज बारिश से पूरा कस्बा की अधिकतर गलियों में जलभराव हो गया है। गांव में सीवर की पाइपलाइन दबाने का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन बावजूद इसके किसी भी गली को दोबारा से बनाया नहीं गया है। जिस भी गली को सीवर के पाइप डालने के लिए खोदा गया उसे दोबारा नहीं देखा गया कि उसके क्या हालात हैं।
विज्ञापन

परेशान लोगों ने स्वयं ही अपनी-अपनी गली को ठीक करके आने जाने का रास्ता बना लिया है। पूरे गांव में खुदाई होने के कारण गलियां कच्ची पड़ी हैं और बारिश के कारण सभी गलियां कीचड़ से भर गई हैं। यहां तक की सीवन के मुख्य बाजार पीएनबी वाली रोड पर भी बीच में खुदाई होने के बाद मिट्टी उबड़ खाबड़ तरीके से भरी गई है ।उसे सही नहीं किया गया और न ही दोबारा से सड़क का निर्माण करवाया गया है। नगर के डीएवी स्कूल को जाने वाली सड़क को भी सीवर के पाइप डाले जाने के बाद दोबारा से नहीं बनाया गया। इस सड़क का इस्तेमाल स्कूल में आने-जाने वाले बच्चे और अभिभावक व स्कूल स्टाफ करता है। इसके साथ ही रामा आश्रम वाली गली, ओडान मोहल्ला की गली, श्री सनातन धर्म मोहल्ला, क्रांति मोहल्ला, शांति मोहल्ला, तकियावाला मोहल्ला, सौथा रोड पर आरे के साथ वाली गली व गांव के बीच में बहुत सी गलियां ऐसे ही छोड़ दी गई हैं। ऐसे में ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम आने वाला है और यदि इससे पहले गलियों का निर्माण नहीं करवाया गया तो लोगों का घरों से निकलना दूभर हो जाएगा। लोगों ने मांग की है कि जिस गली में पेयजल व सीवर के पाइप दबाने का काम पूरा हो चुका है, उन गलियों का दोबारा से निर्माण करवाया जाए। या जो गलियां अब तक कच्ची है उन्हें भी पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें