फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों से उठान न होने व बारदाने की समस्या से जूझ रहे आढ़ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी से उठान न होने व बारदाने की समस्या को लेकर नई अनाज मंडी से दोनों एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने डीसी डॉ. प्रियंका सोनी से मुलाकात की। दोनों एसोसिएशनों की ओर से रखी गई समस्याओं पर डीसी ने आश्वासन तो दिया, लेकिन साथ ही दोनों एसोसिएशनों को नसीहत भी दी कि वे आपसी मतभेद अपने स्तर पर दूर कर लें।
विज्ञापन

सुबह पहले नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मित्तल अपने आढ़ती साथियों के साथ डीसी डा. प्रियंका सोनी से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि अनाज मंडी से उठान ना होने के कारण काफी परेशानियां आ रही हैं। इसके अलावा बारदाना नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिले भर की मंडियों की समस्याएं रखीं : जिला आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शोरेवाला नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शमशेर मित्तल के साथ डीसी कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने जिले भर की मंडियों में आ रही परेशानियों की बात डीसी के सामने रखीं। अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि जब सरकार ने ई-ट्रेडिंग का फैसला वापस ले लिया है तो चीका, कलायत सहित कई मंडियों में आढ़तियों को किसानों के आधार कार्ड तक के लिए परेशान किया जा रहा है। जबकि यह तय हो चुका है कि आढ़ती केवल गेहूं बेचने वाले किसान का मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा आधार कार्ड व अन्य कागजात नहीं देंगे। लेकिन कई मार्केट कमेटी सचिव आढ़तियों को जिले भर में अनावश्यक कागजों की मांग कर परेशान कर रहे हैं। अनाज मंडियों में उठान भी न के बराबर है और न ही बारदाना मिल रहा है। अश्वनी शोरेवाला ने यह भी कहा कि आढ़तियों के लाइसेंस मंगलवार तक रिन्यू करने की बात हुई थी, उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए उनकी मांग है कि आढ़तियों के लंबित लाइसेंस भी बनाए जाएं। उनके साथ पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, प्रधान शमशेर सिंह मित्तल, राजपाल चहल सहित अन्य आढ़ती भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीसी ने दी दोनों एसोसिएशनों को नसीहत : आढ़ती एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्या रखने के साथ-साथ डीसी की कार्यप्रणाली की भी सराहना की। इसी बीच डीसी ने कहा कि प्रशासन आढ़तियों का हर संभव सहयोग करने को तैयार है। लेकिन आढ़तियों को भी आपसी मतभेद दूर करते हुए मंडी का काम सुचारु रूप से करना चाहिए। एक एसोसिएशन यदि लघु सचिवालय में उनसे मिलने आएगी, तो अगले दिन दूसरी भी आएगी। एक मुद्दे के बाद दूसरे मद्दे पर आएंगे। ऐसे में मंडी का काम कैसे चलेगा? इसलिए आढ़ती पहले आपसी मतभेद भी दूर करें और प्रशासनिक स्तर पर जो भी परेशानी है, उसे दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें