फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल बाद बना महाशिवरात्रि का दुर्लभ संयोग, मंदिरों में विशेष तैयारियां हुई पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, मंदिरों में तैयारियां पूरी
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री ग्यारह रुद्री मंदिर में भी कथा का आयोजन
फोटो नंबर-12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भगवान शिव का पावन पर्व सोमवार को जिला के सभी मंदिरों में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में स्थित श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर, बड़ी देवी व छोटी देवी मंदिर, शिव शक्ति धाम मंदिर, श्री अंबकेश्वर मंदिर व अन्य मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। इसके साथ ही इन मंदिरों को जगमगाती लड़ियों से भी सजा लिया गया है। इस बार त्रयोदशी व प्रदोष व्रत और चतुर्दशी पर सोमवार एक साथ होने के कारण इस बार की महाशिवरात्रि का 40 वर्षों के बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। शिव शंकर धाम के पुजारी पंडित प्रेमशंकर ने बताया कि इस महाशिवरात्रि पर महाशिवरात्रि व्रत, प्रदोष व्रत के साथ त्रयोदशी, सोमवार होने पर पंचम सर्वार्थसिद्धी योग बन रहा है। इसलिए यह काफी अद्भुत संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

ऐसे करें भगवान शिव की पूजा : शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की पूजा अर्चना सुबह चार बजे ही शुरू हो जाएगी। इसी पूरा दिन चार पहरों में पूजा होगी। इस चारों पहरों में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने पर मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन फल, बेल पत्र, कच्चा दूध, गन्ने का रस व अन्य फलों सहित 16 प्रकार से पूजा कर शिवलिंग को स्नान करवाने के दौरान शिव चालीसा का पाठ करें जिससे मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें