सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरु करवाने की मांग पर विधायक से मिले ग्रामीण
फोटो नंबर-44
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। गांव खेड़ी गुलाम अली के ग्रामीण सोमवार को गांव से उमेदपुर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरु करवाने की मांग को लेकर विधायक कुलवंत बाजगीर से मिले। सबसे पहले ग्रामीणों ने गांव से ग्रुप-डी मे लगे युवको की ज्वाईनिंग पर सरकार का आभार जताया। गांव के सरपंच सुरेश कुमार ने कहा कि ऐसा कृत्य केवल भाजपा राज मे ही संभव है। उन्होंनें दावा किया कि हलका विधायक कुलवंत बाजीगर के नेतृत्व मे जो विकास कार्य पिछले तीन साल मे उनके गांव मे हुए है वह पिछले 40 वर्षों मे भी नही हुए। वाहीं ग्रामवासियों ने विधायक के सामने खेड़ी गुलाम अली से उमेदपुर तक बनने वाली सड़क के कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग रखी। विधायक ने समस्त ग्रामवासियों की मांग व समस्या को सुना व कार्य जल्द ही शुरू करवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि सीएम के नेतृत्व में हरियाणा नई बुलंदियों को छू रहा है और प्रदेश की जनता को समझ में आ गया है कि प्रदेश की तरक्की के लिए भाजपा से बेहतर कोई सरकार नही है। इस मौके पर कपिल खेड़ी, दवेंद्र थिंद, विक्रम सिंह विर्क, पाला राम सैन, लवप्रीत सिंह, लखबीर सिंह, सुरता सिंह, दिलबाग सिंह, साजन सोनी, सोमा राम कश्यप, सुरजभान शमा, जीत कंबोज, जोगा सरपंच जनेदपुर, गगन कंबोज, हरमेल सिंह, नरेश चहल सहित अन्य मौजूद रहे।