जींद का चुनाव परिस्थितियों पर आधारित चुनाव है जिसमें विजय कांग्रेस की होगी:-जेपी
फोटो संख्या-49
सीवन। जींद के हो रहे विधान सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला की भारी मतों से जीत होगी। भाजपा व जेजेपी दूसरे व तीसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं। उपरोक्त विचार कलायत हलका के विधायक जयप्रकाश उर्फ जेपी ने सीवन में नरेश मित्तल के पिता दलीप चन्द मित्तल के के निधन पर शौक व्यक्त करने के बाद सीवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहे उन्होंने कहा कि 2019 में प्रदेश में सरकार कांग्रेस की होगी। प्र्रियंका गांधी के आने से पार्टी को बल मिलेगा। बाकी सभी पार्टी का सुपड़ा साफ होगा। उन्होंने कहा कि सीवन व हलका गुहला से मेरा प्यार रहा है मै जातपात की राजनीति नहीं करता आने वाले समय में जो काम करेगा उसी को लोग वोट देंगे। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी राज कुमार वधवा, विजय सरदाना, संगीत बंसल, बलदेव सिंह बल्ली, राजेन्द्र शर्मा सोथा, अश्वनी राणा, रवि राणा, अर्जन देव रहेजा, राज कुमार शर्मा, संजय कंसल, हरदीप नागपाल, शमशेर मोगा, के के मिड्ढा, उपस्थित थे