फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना स्थागित करवाने धरनास्थल पर पहु़ंचे डीएसपी व एसडीएम, नहीं माने किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना स्थगित करवाने धरनास्थल पर पहुंचे डीएसपी व एसडीएम, नहीं माने किसान
विज्ञापन

फोटो नंबर 12
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय किसान संघ की ओर से चिप घोटाले की जांच की मांग पर शुगर मिल परिसर में दिया गया धरना बुधवार को सातवें दिन भी धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष रणदीप आर्य ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धरना स्थल पर एसडीएम कमलप्रीत कौर व दो डीएसपी रामकुमार एवं तरुण सैनी धरना समाप्त करवाने के लिए पहुंचे। उन्होंने किसानों को धरना स्थगित करने के लिए कहा। लेकिन भारतीय किसान संघ व सभी गन्ना किसान अपनी तीनों शर्तों पर अड़े रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ की तीनों शर्तें महत्वपूर्ण हैं। एसडीएम सिविल प्रशासन के नाते एमडी शुगर मिल व तीनों कर्मचारियों को बचाना चाह रही है। क्योंकि एसडीएम ने आज तक हमें जांच के लिए नहीं बुलाया। भारतीय किसान संघ इसकी आलोचना करता है। उन्होंने बताया कि एमडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर रविंद्र नैन, गुलतान नैन, वेद प्रकाश नैन, संजीव नैन, रणदीप आर्य, सतीश कुमार ग्योंग, कृष्ण, रामफल, महिंद्र, जगदीश खुराना, महावीर धौंस, निशान सिंह धौंस, भुल्लन क्योड़क, पालाराम क्योड़क, विक्रम क्योड़क, बलवीर ग्योंग, दयाल खुराना, प्रेम राय वाली खेड़ी, पवन जडोला, रणवीर शिमला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें