फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर बीत रहा है....विभाग को नहीं मिला सफेद पट्टी लगाने का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे न पसारे पांव, अभी तक नहीं आया सड़कों पर सफेद पट्टी लगाने का बजट
विज्ञापन

- सड़कों पर नहीं हैं संकेतक व सचेत करने के इंतजाम, पीडब्ल्यूडी द्वारा नहीं की जा रही सुनवाई, जरा सी लापरवाही से जा सकती है लोगों की जान

फोटो नंबर-05 व 06
कमल कुमार
कैथल। कोहरे का प्रकोप इस समय चरम पर है। यदि आप भी वाहन चला रहे हैं तो कोहरे को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें। क्योंकि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों पर संकेतक व अन्य सचेत करने वाले चिन्ह नहीं लगाए हैं। जिस कारण हादसों का डर बना हुआ है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए 10 लाख रुपये का बजट पास होता है। यह बजट दिसंबर माह तक मिल जाता है। लेकिन इस बार दिसंबर माह बीतने को है। लेकिन अभी तक बजट नहीं आया है।
प्रत्येक वर्ष विभाग की ओर से सफेद पट्टी व संकेतक लगाने के लिए बजट का न पास होने का रोना रोया जाता है। विभाग के अनुसार सफेद पट्टियों व संकेतक को लगाने के लिए पैसे दिसंबर महीने में भेज दिए जाते हैं। लेकिन इस बार दिसंबर के महीने तक सड़कों पर सफेद पट्टियों को लगाने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण कोहरे के चलते हादसों का डर बना हुआ है। यदि समय से पहले संकेतक बोर्ड व सफेद पट्टी को लगाने के लिए कार्य शुरू करवाया जाए तो हादसों में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 65 को छोड़कर अन्य किसी मार्ग पर नहीं है सफेद पट्टी : विभाग की ओर से अंबाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर अन्य किसी मार्ग पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य शुरू नहीं करवाया गया है। इसमें खनौरी-पातड़ा, अंबाला बाईपास, जींद बाईपास, ढांड रोड, करनाल रोड व पटियाला रोड पर सफेद पट्टी गायब है। बता दें कि इन सभी मार्गों पर अधिक यातायात रहता है। जिस कारण यहां हादसों का भी खतरा अधिक बना रहता है। लेकिन विभाग है कि उसकी नींद खुलती ही नहीं है।
कार्य कर दिया है शुरू : पीडब्ल्यूडी बींएड आर के एसई सुभाष भांबा ने बताया कि विभाग की ओर से सफेद पट्टी व संकेतक लगाने के लिए दस लाख रुपये का बजट पास होने वाला है। लेकिन कोहरे को देखते हुए विभाग ने प्रमुख सड़कों पर सफेद पट्टी को लगाने का कार्य शुरू करवा दिया है। उन्होंने कहा कि करीब दस दिनों तक सफेद पट्टी व संकेतक लगाने कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 2.5, ठिठुरते हुए बच्चे पहुंचे स्कूल : मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस ही रहा। जबकि अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस था। सुबह स्कूली बच्चों को काफी परेशानियां हुईं। वे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। हालांकि अधिकतर स्कूली छुट्टी थी, लेकिन कुछेक स्कूल खुले हुए थे। इसके अलावा आम जन-जीवन भी प्रभावित दिखा। अधिकतर काम काजी लोगों की दिनचर्या 10 बजे के बाद शुरू हो पाई। वाहन भी रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें