22 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली पहली किस्त
फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ पाने के लिए पिछले काफी दिनों से संघर्ष कर रहे 22 परिवारों को आखिर योजना का लाभ मिल ही गया। नगरपालिका की तरफ से मंगलवार को योजना के पात्र 22 लोगों के बैंक खातों में योजना की राशी की पहली किस्त एक एक लाख रुपए डाली। राशी की पहली किस्त मिलने पर पात्र परिवारों नपा चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा का आभार जताया है। चेयरपर्सन अमनदीप कौर शर्मा प्रधानमंत्री ने बताया कि गरीब परिवारों के मकान बनाने के लिए सरकार की तरफ से नगरपालिका के तहत बारह लाख रुपए तक के ऋण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत चीका शहर में आवेदन मांगे गए थे। शर्तें पूरे करने वाले लगभग साठ पात्रों का सर्वें करवाया गया था। उन्हीं में से 22 पात्रों को आज राशी की पहली किस्त दी गई है। दूसरी एक लाख रुपए कि किस्त लेंटर डालने के बाद व आखिरी किस्त मकान का पलस्तर करने के उपरांत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 35 अन्य लाभार्थियों को भी अगले सप्ताह योजना की राशी भेज दी जाएगी।