पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने जताया रोष
फोटो नंबर-33
राजौंद। वार्ड नंबर 12 की वाल्मीकि बस्ती में पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं ने बुधवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप है कि उनकी बस्ती में पिछले कई दिनों से पानी ही नहीं पहुंच रहा जिससे हाथों में बर्तन लेकर उन्हें खेड़ी मार्ग से पानी लेकर आना पड़ रहा है। वार्ड वासी सुनील, रोहताश, रामकुमार, बबला, बलवान, पाला, राजेश, भतेरी, रामरती, रोशनी, कमला और बिमला ने बताया कि उनको पानी की समस्या से पिछले कई माह से झेलनी पड़ रही है। जिससे उन्हें पानी की समस्या को लेकर परेशान होना पड़ रहा है। पानी के लिए उन्हें बर्तन लेकर खेड़ी मार्ग से पानी लेकर आना पड़ता है। उनकी बस्ती में पानी ही नहीं आ रहा। वार्ड वासियों ने बताया कि वह पानी का बिल भी भर रहे हैं, लेकिन उनकी बस्ती में पानी नही पहुंच रहा। इन लोगों ने बताया कि वह इस बारे में जन स्वास्थ्य विभाग के अलावा वार्ड पार्षद, भाजपा नेताओं को भी गुहार लगा चुके है लेकिन उनकी कही सुनवाई नही हो रही। जन स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए इन महिलाओं ने कहा कि जल्दी ही उनकी बस्ती में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।