फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला की एक सीएम विंडो के दो दो लाणेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला की एक सीएम विंडो के दो-दो लाणेदार
विज्ञापन

दो दिन पहले रवि तारांवाली के नाम की बंटी मिठाई, आज सुरता राम के गले में डलीं मालाएं
देवेंद्र हंस को हटाए जाने के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। हर विधानसभा हलके की तरह गुहला में भी सीएम विंडो एक ही है मगर इसकी जिम्मेदारी पर दो-दो भाजपाइयों ने दावे ठोक रखे हैं। दो दिन पहले जिला परिषद सदस्य रवि बाजीगर को सीएम विंडो के संचालन के लिए बनी निगरानी समिति का अध्यक्ष नियुक्त होने की खुशी में खुशियां मनाई गईं और लड्डू बांटे गए। नगर पालिका चीका में मनोनीत पार्षद सुरता राम ने अपने आपको सीएम विंडो का अध्यक्ष बताते हुए साथी पार्षदों का मुंह मीठा करवाया। हांलांकि किसी के पास आधिकारिक पत्र नहीं है।
निगरानी समिति अध्यक्ष को लेकर भाजपा संगठन की आज कल खूब जग हंसाई हो रही है। निगरानी समिति के नए सदस्यों को लेकर जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें पारा राम उर्फ रवि तारांवाली, सुरताराम शर्मा व साहब सिंह को केवल एमिनेंट सिटीजन आफ गुहला लिखा गया है। निगरानी समिति के अध्यक्ष पद पर रहे देवेंद्र हंस को हटाए जाने के बाद दो दिन पहले जहां जिला पार्षद रवि तारांवाली को समिति का अध्यक्ष बता उनके गांव में रवि का स्वागत कर लड्डू बांटे गए थे, वहीं बुधवार को मनोनीत पार्षद सुरता राम शर्मा के समर्थकों ने उन्हें निगरानी समिति का अध्यक्ष बता नपा कार्यालय में उनका स्वागत किया। अध्यक्ष पद को लेकर जब रवि तारांवाली से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि निगरानी समिति के अध्यक्ष को लेकर उनके पास कोई पत्र तो नहीं आया है लेकिन बीडीपीओ कार्यालय से उन्हें एक मेल अवश्य आई थी। जब उन्हें सुरता राम शर्मा को भी अध्यक्ष घोषित किए जाने के संबंध में बताया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में जिला प्रधान अशोक गुज्जर ही स्पष्ट कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र हंस को संगठन की तरफ से अध्यक्ष पद को लेकर पत्र जारी किया गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुज्जर से बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन

भाजपा नेता सुरता राम शर्मा से जब सीएम विंडो की लाणेदारी को लेकर फैले भ्रम के बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि गुहला का सीएम विंडो प्रमुख तो मैं ही हूं। रवि बाजीगर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन लोगों का समान शक्तियां देकर एमिनेंट सिटीजन के रूप में चुना है लेकिन गुहला का प्रमुख मैं ही हूं।
विज्ञापन


देवेंद्र हंस को हटाये जाने को लेकर उठे सवाल
इधर निगरानी समिति में नई ताजपोशियों के जश्न मन रहे हैं वहीं पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र हंस को हटाए जाने पर कार्यकर्ताओं की तरफ से रोष जताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाजपा वर्करों की ओर से पोस्टें चस्पा की जा रही हैं जिसमें पार्टी संगठन के कर्ताधर्ताओं से पूछा जा रहा है कि कम से कम यह तो बताया जाए कि तीन साल तक पूरी ईमानदारी से काम करने की प्रतिष्ठा हासिल करने वाले देवेंद्र हंस को आखिर हटाया क्यों गया है? पूर्व मंडल उपाध्यक्ष ईश्वर अत्रि व सुभाष पाधा ने फेसबुक पर लिखा है कि कार्यकर्ताओं में निराशा फैली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें