फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उछाल के बाद 1121 धान की कीमतों में 200 रुपये का मंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
1121 धान की कीमतों में 200 रुपये की गिरावट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार को धान की 1121 किस्म की कीमतों में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। ईरान द्वारा फिर से चावल आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की सूचनाओं के बीच खरीदारों ने कम रुचि दिखाई। जिस कारण 3400 रुपये प्रति क्विंटल बिकने वाला धान 200 रुपये गिरकर 3200 रुपये प्रति क्विंटल रहा। अभी मार्केट में मंदा रहने के आसार बन गए हैं।
बंदरगाहों पर पड़ा है करीब 1 मिलियन टन चावल : निर्यातक नरेंद्र मिगलानी ने बताया कि पूर्व में भेजा जा चुका करीब 1 मिलियन टन चावल अभी बंदरगाहों पर है। इस पर प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जब तक यह चावल वहां नहीं पहुंच जाता, तब तक अगले चावल के भारत से आयात पर ईरान ने प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों में मंदा, चावल के दाम भी गिरे : कैथल राइस मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगें राम खुरानिया ने कहा कि मंडी मंदा है। यह 3400 से घटकर करीब 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक आ गई है। दूसरी ओर चावल की कीमतों में भी मंदे की सूचना है। जो चावल 63000 रुपये प्रति टन बिक रहा था, उसकी कीमतें सोमवार को गिरकर 60000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई हैं।

अखिल भारतीय चावल निर्यातक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय सेतिया ने बताया कि चावल व धान की कीमतें कम हुई हैं।

मंडियों में नहीं मिले सोमवार को खरीदार

फोटो संख्या-26, 28 व 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें