फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रदेश में नौकरियों में पूरी पारदर्शिता: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज प्रदेश में नौकरियों में पूरी पारदर्शिता : सैनी
विज्ञापन

सीवन। हलका लाडवा से विधायक पवन सैनी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तभी से पूरे प्रदेश में विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के हो रहे हैं। जबकि कांग्रेस के राज में प्रतिदिन घपले व घोटाले होते थे। आज प्रदेश में नौकरियों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। डा. पवन सैनी ब्लाक समिति सीवन की चेयरपर्सन अनीता मुंजाल के निवास स्थान पर रविवार को देर शाम पत्रकारों से बात कर रहे थे। इससे पहले डा. सैनी को अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर भाजपा नेता नरेश मुंजाल, धर्मपाल मुंजाल, जितेंद्र चुघ जोनी व युवा भाजपा नेता विपिन मुंजाल ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक समिति सीवन की चेयरपर्सन अनीता मुंजाल, अमरेंद्र खारा, संदीप सैनी, गजन सिंह गोबिंदुपूरा, अशोक गोयल, नरेंद्र सैनी, सतीश कुमार पंच व महेंद्र मुंजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें