फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर की लाली व प्याज की मंहगाई से आम जनता के निकले आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
टमाटर की लाली व प्याज की महंगाई से आम जनता के निकले आंसू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले कुछ दिनों हुए कोहरे व बढ़ी ठंड के कारण सब्जियों की आवक कम होने से आम जनता पर इस पर महंगाई की मार बढ़ गई है। सबसे अधिक टमाटर की लाली महंगी हुई तो वहीं प्याज ने भी आम लोगों के आंसू निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले एक महीने में टमाटर का रेट 50 से 60 व प्याज 35 से 50 रुपये पर पहुंच गया था। इसके साथ साथ ही अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़े हैं। जिसमें घीया, गाजर, खीरा, मटर, गोभी, शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियों के दाम बढ़े हैं। इन सभी सब्जियों में पिछले एक महीने के अंदर 10 से 15 रुपये का इजाफा हुआ है। जिसके दाम नहीं गिरे है।
ठंड से हो रही है सब्जियां खराब : दुकानदार राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार ठंड के एक माह पहले ही आ जाने के कारण किसानों द्वारा उगाई सब्जियां खराब हुई हैं। जिस कारण मंडी में लोकल माल आना बंद हुआ है। वही यही सब्जियां अन्य राज्यों से आ रही है। जिस कारण इनके रेटों में अधिक उछाल है।
विज्ञापन


प्याज व टमाटर की आवक अन्य राज्यों से : दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि प्याज व टमाटर की आवक भी अन्य राज्यों से हो रही है। टमाटर गुजरात से आ रहा है तो वहीं प्याज भी महाराष्ट्र से आ रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी पैदावार हरियाणा में नहीं है जिस कारण इसके रेट कम नहीं हो रहे हैं।

तड़का हुआ महंगा : मंडी में सब्जी खरीद रही गृहिणी केलो देवी ने कहा कि सरकार ने इतनी महंगाई बढ़ाई है कि टमाटर व प्याज से सब्जी को तड़का लगाना भी काफी महंगा हुआ है। हर चीज में महंगाई बढ़ी है। जिससे आम जनता को काफी परेशानी होती है। सरकार द्वारा जनता को राहत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


नहीं कम हो रही महंगाई : सब्जी खरीद रहे यश ने कहा कि पिछले एक महीने से सब्जियों के भाव आसमान पर है। जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई के चलते तीन टाइम के बजाय एक समय ही रसोई में सब्जी बना पाती है। महंगाई कम करे सरकार : इसी प्रकार से साधू राम ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। जिससे जनता को राहत मिले। सरकार को महंगाई को कम करना चाहिए।

टमाटर 40 से 60 तो प्याज 30 से पहुंचा 50 पार
लोकल सब्जियों की पैदावार कम होने से बढ़ी है महंगाई
फोटो नंबर-4 से 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें