फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रेंकिग कार्य के चलते आठ घंटे बंद रही अंबाला रोड पर स्थित फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैंकिग कार्य के चलते आठ घंटे बंद रही अंबाला रोड पर स्थित फाटक,
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर स्थित रेलवे फाटक पर रेलवे लाइन की ट्रैकिंग के कारण करीब आठ घंटे तक फाटक बंद रही। जिस कारण रूट को बदलकर वाहनों को लघु सचिवालय के निकट स्थित मार्ग से निकाला गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। ताकि यातायात व्यवस्थित रह सके। शहर में ज्यादा ट्रैफिक आने के कारण पूरा दिन जाम की सी स्थिति रही।
ट्रैकिंग कार्य के कारण शहर में रही जाम की स्थिति :- रेलवे ट्रैंकिग कार्य के कारण अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फाटक के बंद होने पर यहां पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। जिस कारण सभी भारी वाहनों का शहर के अंदर से निकलना हुआ। चीका व पंजाब में जाने वाली बसें पिहोवा चौक से गुजरी जिस कारण यहां पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे खत्म हुआ ट्रैकिंग का कार्य :- अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फाटक पर चल रहा कार्य दोपहर तीन बजे खत्म हुआ। जिसके बाद फाटक को खोला गया। हालांकि इस कार्य के दौरान ट्रेन पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी श्याम चौहान ने बताया कि यह ट्रैंकिग कार्य रूटीन में चल रहा है। विभाग की हिदायत के अनुसार ऐसा कार्य तीन से छह महीने के बीच किया जाना आवश्यक है। जिसके तहत यह कार्य करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें