फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्याली ने किया लोट-पोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ख्याली ने किया लोट-पोट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वर्ण जयंती प्राधिकरण, हरियाणा कला व सांस्कृतिक विभाग तथा जिला प्रशासन द्वारा आज स्थानीय हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हॉल में कॉमेडियन ख्याली ने अपनी टीम के साथ हास परिहास से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान की संस्कृति से सराबोर हरियाणवी नृत्य, रागनी, हनुमान पर नाटिका तथा कृष्ण पर आधारित समूह नृत्यों से दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोट पोट कर दिया।
मोटीवेशनल कॉमेडियन कार्यक्रम का शुभारंभ गुहला के विधायक कुलवंत बाजीगर, एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात महिला कलाकार ने हरियाणवी गीत तथा क्वैशचन मार्क क्रयू द्वारा समूह नृत्य से उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बाल कलाकार मानव ने अपनी कला के जादू से लोगों को भाव विभोर कर दिया। महिला कलाकार ने हरियाणवी नृत्य जिसके बोल थे मेरा दामण ल्याईयो पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ख्याली ने हरियाणवी चुटकुलों में हरियाणा की संस्कृति से जुड़े गुलकंद, मोटे आदमी, हकला व्यक्ति के साथ-साथ अपने अतीत की यादों को ताजा करते हुए अपने नामकरण पर भी खूब कटाक्ष करके लोगों को हंसने पर मजबूर किया। कॉमेडियन ख्याली ने कहा कि जिंदगी में तनाव प्रतियोगिता के कारण आता है और इस तनाव को दूर करने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि सीएम मनोहर लाल चाहते हैं कि ऐसे कार्यक्रम स्कूल व कॉलेज के बच्चों के मनोरंजन के लिए किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वे मंच पर लाइव स्टेज कार्यक्रम करके संतुष्ट होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनु व शिल्पा ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। वंदना शर्मा ने दमादम मस्त कलंदर पर गीत प्रस्तुत करके दर्शकों की वाही-वाही लूटी। विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि हरियाणा के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया है, जिससे प्रदेश की संस्कृति समृद्ध व जीवंत रही है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुभाष हजवाना, रामपाल राणा, नेत्रपाल शर्मा, प्रवीण शर्मा, मोनिका शर्मा, वंदना शर्मा, मारूति शर्मा, शैली मुंझाल, सुमन शर्मा व हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, स्टाफ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें