तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया, मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार रसिया पर झूमे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी मॉडल टाऊन रामनगर गली नंबर 7 में निकाली गई। यह प्रभात फेरी शिव गर्ग के निवास से श्री कान्हा जी सामने ज्योति प्रज्ज्वलित कर शुरू की गई। प्रभात फेरी रामनगर की विभिन्न गलियों में से होते हुए ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजनों का गुणगान करते हुए निकली। रामनगर वासियों ने प्रभात फेरी का फूलों की वर्षा से स्वागत किया और लड्डू गोपाल को फिरनी, घेवर, फलों का भोग लगाया। प्रभात फेरी के दौरान लोगों में उत्साह नजर आया। प्रभात फेरी का समापन शिव गर्ग के निवास पर वापिस आने पर संकीर्तन के साथ हुआ। सुजीत कपूर ने श्री गीता के 12वें अध्याय का पाठ करवाया। डा. इन्द्र ने गुरू वंदना ‘सत्संग में तेरे जो भी आता, खाली झोली भर ले जाता, मैं भी आया तेरे द्वार, गुरू जी बेड़ा पार कर दो, अंकित धीमान ने ‘तेरी बंसी पे जाऊं बलिहार रसिया, मैं तो नाचूंगी तेरे दरबार रसिया, रामलाल कालरा ने ‘वृन्दावन का कृष्ण कन्हैया, सबकी आंखों का तारा. मन ही मन क्यों जले राधिका, मोहन तो है सबका प्यारा’ सहित अन्य कृष्ण गोपाल को समर्पित भजनों को गाकर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव में लीन कर दिया। सुनीता नंदा ने प्रात:कालीन श्लोक एवं सद्भावना प्रार्थना श्रद्धालुओं को करवाई। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजेश बंसल, सन्नी चुघ, प्रभा पाठक, पे्रम पाठक, विनोद शर्मा, राकेश गोयल, राजेन्द्र अरोड़ा, वर्षा रानी, संजय सेतिया, राजेश डोलिया आदि मौजूद रहे।