फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण की भक्ति से गुंजायमान हुआ हुडा सेक्टर-19

विज्ञापन
विज्ञापन
छाये काली घटाएं तो क्या, उसकी छत्तरी के नीचे हूं मैं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा दूसरे दिन की प्रभात फेरी श्री कृष्ण गुप्ता के निवास स्थान कोठी नंबर-73, हुडा सेक्टर-19, पार्ट 1 में निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ पालकी में विराजमान कान्हा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद किया गया। प्रभात फेरी हुडा सेक्टर 19 की लगती विभिन्न सड़कों से होती हुई कृष्ण गुप्ता के घर पर आकर संपन्न हुई।
प्रभात फेरी के दौरान रास्ते में मोहल्ला वासियों ने पालकी में विराज कान्हा का स्वागत बड़े हर्षोल्लास एवं फूलों की वर्षा के साथ किया। इसके पश्चात कृष्ण गुप्ता के निवास पर संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। सुजीत कपूर ने श्री गीता के 12वें अध्याय का पाठ किया। डा. इन्द्र ने गुरू वंदना मेरे सतगुरु तेरी नौकरी, सबसे बढ़िया है, सबसे खरी रसिक रामलाल कालरा ने तेरी जमुना दा ठंडा मीठा पानी, मटकियां भर लैंण दे, पवन गर्ग ने छाये काली घटाएं तो क्या, उसकी छत्तरी के नीचे हूं मैं आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन कर दिया। इस अवसर पर सुदेश बंसल, धीरज गुप्ता, सुषम कपूर, प्रवीण कुमार, प्रवीण चावला, सुनील खुराना, अमित आहुजा, संजय मदान, वेदप्रकाश खत्री, अधिवक्ता दिनेश पाठक, कृष्ण नंदा, पारस गाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मेरी विनती यही है राधा रानी कृपा बरसाए रखना’
फोटो नंबर-26
सीवन। श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम के तहत रविवार को दूसरी प्रभात फेरी शिव ज्वैलर के निवास पर निकाली गई। कृष्ण भक्तों ने श्री कृष्ण कृपा मंदिर से प्रभात फेरी की पालकी लेकर भजन गाते हुए श्री सनातन धर्म मंदिर मोहल्ला में शिव ज्वैलर के निवास पर पहुंचे। मोंटी कामरा, केवल कृष्ण मिड्डा ने भजन गाए। इस मौके पर संजय आहूजा, राजीव मिड्डा, धीरज गंभीर, मानू चावला, शक्ति शर्मा, डिम्पी रहेजा, सोनू मुजाल, सतनाम सिंह मदान, राजेन्द्र कामरा, हरि कृष्ण तनेजा, राजू सरदाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें