फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में फॉर्म भरने के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई में फॉर्म भरने के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले के राजकीय आईटीआई में फार्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही विद्यार्थियों की दाखिले के लिए भीड़ उमडने लगी है। जिले में महिलाओं के लिए दो तथा को-एजुकेशन सात आईटीआई हैं। कैथल व पूंडरी में केवल लड़कियों के लिए अलग से आईटीआई हैं। इसके अलावा कैथल, कलायत, पूंडरी, गुहना, गुहला एट चीका, राजौंद तथा पबनावा के आईटीआई में लडक़े व लड़कियां दोनों दाखिला ले सकते हैं।
जिले के सभी राजकीय व प्राइवेट आईटीआई में हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। इन पर संस्थान के अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि वह संस्थान में आने वाले युवक युवतियों के फार्म भर सकें और उनका मार्गदर्शन कर सके।
विज्ञापन

राजकीय और प्राइवेट आईटीआई के सभी कोर्सों में सरकार व विभाग द्वारा 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। हालांकि कई कोर्स महिलाओं के लिए विशेष तौर से ही चलाए जा रहे हैं जिनमें केवल महिलाएं ही दाखिला ले सकते हैं लेकिन इसके साथ ही किसी भी कोर्स में 30 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं के लिए के लिए आरक्षित हैं। यदि इन सीटों पर महिलाएं दाखिला नहीं लेती तो अंतिम काउंसलिंग में इन्हें बदलकर युवाओं के लिए कर दिया जाता है।
लड़कियां का मुख्य तौर से बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइन, ड्रेस मेकिंग, सेविंग टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर, स्टेनो को ही प्राथमिकता दे रही हैं। इसके अलावा युवाओं का रुझान विद्युतकार, वायरमैन, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, मैकेनिकल, मकैनिक ट्रैक्टर, एम एम वी के प्रति ज्यादा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिले में 9 सरकारी और 9 प्राइवेट आईटीआई हैं। सरकारी संस्थानों में करीब 4500 और प्राइवेट आईटीआई में करीब 2500 से 3000 सीटें हैं।
पूंडरी में महिला आईटीआई के प्रिंसिपल रमेश चंद्र सैनी के अनुसार राजकीय आईटीआई में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी आ रहे हैं। दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। इसके बाद ऑनलाइन फार्म के आधार पर की मेरिट लिस्ट बनाते हुए काउंसलिंग करवाई जाएगी तथा उसके अनुसार की दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें