फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिले में 8,28,000 में से 8,10,698 प्रपत्र वितरित

Wed, 24 Jun 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में निर्धारित लक्ष्य के तहत प्रपत्रों के वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 8,28,000 प्रपत्रों के वितरण का लक्ष्य तय किया गया था, जिनमें से अब तक 8,10,698 प्रपत्र लाभार्थियों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
वहीं 17,302 प्रपत्रों का वितरण नहीं हो सका है। इसके पीछे मुख्य रूप से लाभार्थियों का स्थान परिवर्तन, पते में बदलाव, कुछ मामलों में मृत्यु तथा अन्य कारण बताए गए हैं। विभाग ने इन सभी कारणों की सूची तैयार कर रिकॉर्ड में शामिल कर ली है, ताकि भविष्य में डेटा को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाया जा सके।
विज्ञापन


14 जुलाई तक जमा करने होंगे प्रपत्र
प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिन लाभार्थियों को प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं, वे इन्हें पूरी तरह भरकर 14 जुलाई तक संबंधित कार्यालय या निर्धारित काउंटर पर अवश्य जमा कर दें। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रपत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


रिकॉर्ड अपडेट करने पर जोर

अधिकारियों का कहना है कि सभी डेटा को पारदर्शी और अद्यतन रखने के लिए प्रक्रिया को गंभीरता से लागू किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों तक प्रपत्र नहीं पहुंच सके, उनकी सूची तैयार कर ली गई है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय सीमा का पालन करते हुए अपने प्रपत्र समय पर जमा करें, ताकि आगे की प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें