फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेडिकल में दाखिला दिलाने के नाम पर 8 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एमबीबीएस में सरकारी कोटे से दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक महिला से आठ लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने ठगी के आरोपी पटियाला निवासी अमन और गांव हेमू माजरा निवासी अभिनव को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ थाना सीवन में पहले ही धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी मुस्कान ने मोहाली में रहकर नीट की तैयारी की थी।
2 मई 2025 को परीक्षा हुई और 14 जून को घोषित परिणाम में कम अंक आने के कारण उसे एमबीबीएस में सीट नहीं मिल सकी। इस दौरान मुस्कान के साथ पढ़ने वाले गांव हेमू माजरा निवासी अभिनव ने अपने परिचित अमन से संपर्क करवाया। अमन ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए सरकारी कोटे से एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। उसने कहा कि जरूरी दस्तावेज तैयार कर सीट पक्की करवा देगा और प्रक्रिया के दौरान खर्च के लिए समय-समय पर रुपये लेने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें