फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वेंटिलेटर के इंतजार में अटका बच्चों का 8 बेड का आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बच्चों के लिए प्रस्तावित आठ बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू (आईसीयू) वेंटिलेटरों की कमी के कारण शुरू नहीं हो पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब दो माह पहले आईसीयू स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की थी और इसके लिए अस्पताल में स्थान भी निर्धारित कर दिया गया है लेकिन आवश्यक वेंटिलेटर उपलब्ध न होने से परियोजना अधर में लटकी हुई है।
विज्ञापन

आईसीयू शुरू न होने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के परिजनों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं कई मरीजों को उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने वेंटिलेटर उपलब्ध करवाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे हैं लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया है।
यह आईसीयू एक माह से अधिक आयु के उन बच्चों के लिए बनाया जा रहा है, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और जिन्हें विशेष निगरानी या वेंटिलेशन की आवश्यकता होती है। सांस संबंधी गंभीर संक्रमण, तेज बुखार और अन्य जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को यहां उपचार की सुविधा मिलनी है। साथ ही बच्चों के अभिभावकों के ठहरने की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। करीब दो वर्ष पहले जिला अस्पताल में बच्चों का आईसीयू संचालित था लेकिन आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की कमी के कारण उसे बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि आईसीयू शुरू करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेड, दवाइयां और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं। केवल वेंटिलेटर मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है और वेंटिलेटर उपलब्ध होते ही आईसीयू को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें