फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों के लिए 797 पोलिंग पार्टियां नियुक्त

विज्ञापन
08-कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में पंचायत चुनावी प्रक्रिया के दौरान ईवीएम मशीनों को चैक करते हुए कर्मचार - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों का मतदान केंद्र अनुसार रेंडमाइजेशन हुआ। साथ ही खंड अनुसार बूथों के लिए पार्टियां नियुक्त की गईं। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी तथा दो पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जिला में 692 बूथों के लिए 797 पार्टियां बनाई गई हैं। इसके अतिरिक्त 15 प्रतिशत अतिरिक्त स्टाफ भी रखा गया है।
विज्ञापन

ढांड खंड के 85 बूथों के लिए 98 पार्टियां, गुहला के 104 बूथों के लिए 120 पार्टियां, कैथल के 171 बूथों के लिए 197, कलायत के 88 बूथों के लिए 101, पूंडरी के 106 बूथों के लिए 122, राजौंद के 68 बूथों के लिए 78 तथा सीवन के 70 बूथों के लिए 81 पोलिंग पार्टियां नियुक्त की गई हैं। चुनाव पर्यवेक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को जिला प्रशासन शांति पूर्वक व निष्पक्षता से संपन्न करवाने की दिशा में कार्य करें। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव के लिए लगाई गई है, वे सभी पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी से कार्य करें, ताकि समूची चुनावी प्रक्रिया ठीक प्रकार से संपन्न हो सके। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को लेकर आरओ, ईआरओ व अन्य अधिकारियों की बैठक ली।
इस मौके पर पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध हों। जो भी संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ हैं, उन पर उसी के अनुरूप पुलिस बल की नियुक्ति हो। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए अलग-अलग खंडों में अधिकारियों की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। जिन भी अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी हैं, उनकी प्रथम रिहर्सल करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

इसी के चलते 29 अक्तूबर को फाइनल रिहर्सल करवाने के उपरांत सभी संबंधित पार्टियों को चुनावी सामग्री देकर उनके बूथों पर भिजवाया जाएगा। इस मौके पर एसपी मकसूद अहमद, एसडीएम संजय कुमार, रोहित कुमार, सीईओ सुरेश राविश, डीएमसी कुलधीर सिंह, एमडी शुगर मिल ब्रह्म प्रकाश, सीटीएम गुलजार अहमद, ईओ एचएसवीपी मयंक भारद्वाज, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, नायब तहसीलदार सुनील, आशीष, गौरव व जोगिंद्र धनखड़, बीडीपीओ रोजी, नरेंद्र कुमार, श्याम लाल, हरिंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें