फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपयों का लालच दे ठगे 77 हजार रुपये

Tue, 04 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी के गांव करोड़ा निवासी एक महिला को रुपयों का लालच देकर 77 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर थाना की पुलिस ने केस दर्ज कर किया है। करोड़ा निवासी महिला किरण ने बताया कि उसका पूंडरी स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता है। 20 जुलाई 2023 को खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर फोन आया। कहा कि उसने पापा केवल चंद के तीन हजार रुपये देने हैं। वह खाते में तीन हजार रुपये भेज रहा है। मोबाइल नंबर पर 30 हजार रुपये क्रेडिट होने का फर्जी मैसेज आया। उसने फोन कर कहा कि गलती से खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। वह उसे 27 हजार रुपये वापस कर दे। उसने गुमराह करके गूगल पे के माध्यम से करीब 77 हजार रुपये धोखाधड़ी से डलवा लिए। साइबर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें